फातिहा पढ़ने का तरीका हिंदी में PDF Fatiha Ka Tarika in Hindi – इस्लाम में सुन्नी मुसलामन उर्फ़ पर फातिहा करते है फातिहा खाने वाली चीज व वगैरह पर करके सवाब पहुचाते है लेकिन फातिहा का तरीका जो लोग सीखना चाहते है वह इस लेख में या फिर पीडीऍफ़ डाउनलोड करके सीखे फातिहा का तरीका
फातिहा क्या होता है
fatima matlab kya hota hai – मुसलमानों को दुनिया से जाने के बाद जो सवाब कुरान मजीद का तन्हा या खाने वगैरह के साथ पहुँचाते हैं उर्फ मे इसे फातिहा कहते हैं कि इसमें सूरए फ़ातिहा पढ़ी जाती है। औलियाए किराम को जो इसाले सवाब करते हैं. उसे ताअजीमन नज्र व न्याज़ कहते हैं
फातिहा पढ़ने का तरीका
- फातिहा पढ़ने का तरीका हिंदी में PDF डाउनलोड करें
- जिसका डाउनलोड लिंक सबसे आखिर में शेयर किया गया है
- फातिहा पढ़ने का तरीका यूँ है कि –
- वज़ू करके पहले तीन बार या ज्यादा दुरूद शरीफ पढ़े
- फिर एक बार सूरए फातिहा पढ़े
- फिर एक बार आयतुल कुर्सी पढ़े
- उसके बाद फिर तीन बार या सात बार या ग्यारह बार सूरए अखलास पढ़े
- फिर तीन बार या ज्यादा दुरुद शरीफ पढे।
- इसके बाद दोनों हाथ उठा कर अर्ज करे कि –
- या इलाही! मेरे इस पढ़ने (अगर खाना, कपड़ा वगैरह भी हों तो
- उनका नाम भी शामिल करे और इस पढ़ने और इन चीजों के देने पर)
- जो सवाब मुझे अता हो उसे मेरे अमल के लाएक न दे
- बल्कि अपने करम के लाएक अता फरमा
Fatiha Dene Ka Tarika Sunni PDF
और इसे मेरी तरफ से फुला वलीयल्लाह मसलन हुजूर पुरनुर सय्यिदिन गौसे आज़म रदियल्लाहु तआला अन्हु की बारगाह में नज्र पहुंचा और उनके आबाए किराम और मशाइखे एजाम व् ओलाद अम्जाद, मुरीदीन व् मुहिब्बिन और मेरे मां बाप और फुलां और फुलां (जिसको फातिहा का सवाब पहुचना हो उसका नाम ले) और सय्यीदूना आदम अलैहिस्लाम से रौजे क़यामत तक जितने मुसलमान हो गुजरें या मौजूद है या क़यामत तक होंगे सबको पहुचा
~ आमीन या रब्बल आलमीन बि रहमती क या अरहम राहिमिनo