इस्लामी बहनों की नमाज़ पीडीऍफ़ – Islami Behno Ki Namaz PDFनमाज ईमान के कई भागों में से एक है हर मर्द और औरत नमाज फर्ज है हर दिन पांच वक्त की नमाज मर्द और औरत दोनों पर इस्लाम में फर्ज किया गया है ऐसे में हम आपके लिए दावते इस्लामी की पुस्तक पीडीऍफ़ इस्लामी बहनों की नमाज़ पीडीऍफ़ डाउनलोड islami behno ki namaz शेयर कर रहे है जिसका डाउनलोड लिंक अंत में दिया गया है
इस्लामी बहनों की नमाज़ पीडीऍफ़ – Islami Behno Ki Namaz PDF
नमाज का तरीका ऑनलाइन पढ़ने के लिए लेख पढ़े अगर आपको पुस्तक पीडीऍफ़ इस्लामी बहनों की नमाज़ पीडीऍफ़ डाउनलोड करना है तो अंत में डाउनलोड बटन पर क्लिक करें
इस्लामी बहनो ! कुरआनो हदीस में नमाज़ पढ़ने के बेशुमार फ़ज़ाइल और न पढ़ने की सख्त सजाएं वारिद हैं, चुनान्चे पारह 28 सूरतुल मुनाफ़िकून की आयत नम्बर 9 में इर्शाद रब्बानी है
कौन, किस के साथ उठेगा ! इस्लामी बहनो! हज़रते सय्यिदुना इमाम मुहम्मद बिन अहमद ज्-हवी नक्ल करते हैं, बाजू उ-लमाए किराम फ़रमाते हैं कि वे नमाज़ी को इन चार (फिरऔन, कारून, हामान, और उबय बिन खुलफ) के साथ इस लिये उठाया जाएगा कि लोग उमूमन दौलत, हुकूमत, वज़ारत और तिजारत की वजह से नमाज को तर्क करते हैं।
जो हुकूमत की मश्गुलिय्यत के सबब नमाज़ नहीं पढ़ेगा उस का हश्र (यानी उठाया जाना) फ़िरऔन के साथ होगा जो दौलत के बाइस नमाज़ तर्क करेगा तो उस का कारून के साथ हर होगा, अगर तर्फे नमाज़ का सबब वज़ारत होगी तो फ़िरऔन के वज़ीर हामान के साथ हश्र होगा और अगर तिजारत की मस्रूफ़िय्यत की वजह से नमाज़ छोड़ेगा तो उस को मक्कए मुकर्रमा के बहुत बड़े काफिर ताजिर उबय बिन खुलफ़ के साथ बरोज़े क़ियामत उठाया जाएगा।
इस्लामी बहनों की नमाज़ का नमाज़ का तरीका (ह-नफी)
- बा वुज़ू क़िबला रूख इस तरह खड़ी हों कि
- दोनों पाउ के पन्जे में चार उंगल का फासिला रहे
- और दोनों हाथ कन्धों तक उठाइये और चादर से बाहर न निकालिये।
- हाथों की उंग्लियां न मिली हुई हो न खूब खुली
- बल्कि अपनी हालत पर (NORMAL) रखिये और
- हथेलियां किल्ले की तरफ हों नज़र सज्दे की जगह हो।
- अब जो नमाज पढ़नी है उस की निय्यत यानी दिल में उस का पक्का इरादा कीजिये
- साथ ही जबान से भी कह लीजिये कि ज़ियादा अच्छा है
- म-सलन निय्यत की मैं ने आज की जोहर की चार रक्त फर्ज नमाज़ की
- अब तक्वीरे तहरीमा यानी (यानी अल्लाह सब से बड़ा है) कहते हुए हाथ नीचे लाइये
- और उल्टी हथेली सीने पर छाती के नीचे रख कर उस के ऊपर सीधी हथेली रखिये।
- अब इस तरह सना पढ़िये :
- पाक है तू ऐ अल्लाह और मैं و تَبَارَكَ اسْمُكَ وَ تَعَالَی جَلكَ وَلَا اللَّهُ غَيْرُكَ .
- तेरी हम्द करता करती हूं, तेरा नाम ब-र-कत वाला है और
- तेरी अ-जमत बुलन्द है और तेरे सिवा कोई माबूद नहीं।
- फिर तअव्वुज पढ़िये :
- मैं अल्लाह तआला की पनाह में आता (आती हूं शैतान मरदूद से।
