यजुर्वेद हिंदी पीडीऍफ़ डाउनलोड Yajurved Hindi PDF Download: चार वेद में यजुर्वेद भी शामिल है पिछले लेख में ऋग्वेद पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक शेयर किया गया है इस लेख में यजुर्वेद हिंदी में पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक शेयर कर रहे है यजुर्वेद हिन्दू धर्म का एक महत्त्वपूर्ण श्रुति धर्मग्रन्थ और चार वेदों में से एक है।
इसमें यज्ञ की असल प्रक्रिया के लिये गद्य और पद्य मन्त्र हैं। ये हिन्दू धर्म के चार पवित्रतम प्रमुख ग्रन्थों में से एक है और अक्सर ऋग्वेद के बाद दूसरा वेद माना जाता है – इसमें ऋग्वेद के 663 मंत्र पाए जाते हैं।
यजुर्वेद में क्या है
विश्व के सबसे प्राचीन साहित्य वेद यजुर्वेद हैं। भारतीय संस्कृति में यजुर्वेद सबसे प्राचीन ग्रन्थ और सनातन धर्म का मूल हैं। बलि के लिए समय अनुपालन के नियमों व सस्वर पाठ के लिए मन्त्रों के संकलन को यजुर्वेद कहा जाता है. यजुर्वेद में यज्ञों के विधि विधानों व नियमों का संकलन मिलता है. बलिदान विधि का वर्णन भी यजुर्वेद में मिलता है. यह एक ऐसा वेद है जो गद्य व पद्य दोनों से बना है.
यजुर्वेद में किसका वर्णन है
- यजुर्वेद में यज्ञ की विधियां और यज्ञों में प्रयोग किए जाने वाले मंत्र का वर्णन मिलता हैं।
- इस वेद की दो शाखाएं हैं शुक्ल और कृष्ण।
- यजुर्वेद का अर्थ यत् + जु = यजु। यत् का अर्थ होता है गतिशील तथा जु का अर्थ होता है आकाश।
- इसके अलावा कर्म। श्रेष्ठतम कर्म की प्रेरणा।
- यजुर्वेद में यज्ञ के अलावा तत्वज्ञान का वर्णन है।
- तत्व ज्ञान अर्थात रहस्यमयी ज्ञान। ब्रह्माण, आत्मा, ईश्वर और पदार्थ का ज्ञान।
- यह वेद गद्य मय है। इसमें यज्ञ की असल प्रक्रिया के लिए गद्य मंत्र हैं।
- कृष्ण :वैशम्पायन ऋषि का सम्बन्ध कृष्ण से है। कृष्ण की चार शाखाएं हैं।
- शुक्ल : याज्ञवल्क्य ऋषि का सम्बन्ध शुक्ल से है। शुक्ल की दो शाखाएं हैं।
- इसमें 40 अध्याय हैं। यजुर्वेद के एक मंत्र में च्ब्रीहिधान्यों का वर्णन प्राप्त होता है
- इसके अलावा, दिव्य वैद्य और कृषि विज्ञान का भी विषय इसमें मौजूद है।